{"_id":"65a54082190386254c023e18","slug":"melting-increases-the-problem-schools-up-to-8th-will-remain-closed-till-17th-amethi-news-c-96-1-ame1002-12126-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गलन ने बढ़ाई परेशानी, 17 तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गलन ने बढ़ाई परेशानी, 17 तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
Mon, 15 Jan 2024 07:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 Jan 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
शहर में सोमवार सुबह कोहरे व धुंध के बीच हेडलाइट जला गुजरते वाहन।-संवाद
सुबह धुंध व बादल के बीच चली हवा, दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन से भी नहीं मिली राहत
अमेठी सिटी। ठंड का सितम जारी है। सोमवार की सुबह बादलों व धुंध से लिपटी रही। हवाओं के चलने के कारण गलन बढ़ गई है। दोपहर में आंशिक रूप से सूर्यदेव के दर्शन हुए लेकिन, किरणों की तपिश राहत नहीं दे पाई। पिछले छह दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड को देखते हुए सोमवार को जिले में आठवीं तक के स्कूल 17 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।
सोमवार की सुबह कोहरा तो नहीं रहा लेकिन, आकाश में बादल व धुंध छाया रहा। करीब दो बजे सूर्य देव के दर्शन हुए। पूरे दिन शीतलहर चलती रही और लोग दिन में भी परेशान नजर आए। ऐसे में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। बाजारों में सर्दी के चलते ग्राहक कम नजर आए। सुबह दृश्यता 100 मीटर ही रही, ऐसे में वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। तापमान में गिरावट के चलते गलन बढ़ने से पशुओं को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इंदिरा गांधी पीजी काॅलेज के भूगोल के सेवानिवृत्त प्रोफेसर सीपी पांडेय ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार पछुआ हवा चलने से मैदानी इलाकों के वायुमंडल में मिश्रीकरण से ठंड बढ़ रही है।
इनसेट
कोहरे से गेहूं को फायदा, दलहन, तिलहन फसल को नुकसान
कोहरे के कारण फसलों में कीटों के प्रकोप की संभावना बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके आनंद का कहना है कि एक-दो दिन कोहरा फसलों के लिए फायदेमंद है, लेकिन 72 घंटे से अधिक रहा तो इसका दुष्प्रभाव फसलों पर पड़ेगा। इससे गेहूं को फायदा और दलहन, तिलहन फसल को नुकसान होगा। गेहूं को छोड़कर अन्य फसलों को पाले से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
इनसेट
स्कूलों की छुट्टियांं बढ़ी
शीतलहर एवं ठंड के कारण जिले के सभी सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं मदरसा बोर्ड के कक्षा एक से आठ तक सभी विद्यालय 16 और 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षा निदेशक के निर्देश पर स्कूलों में अवकाश को बढ़ाया गया है।
शीतलहर से राहत की उम्मीद नहीं
आचार्य नरेंद्र देव कृषि कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमर नाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 15.5 व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 1.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलीं। बताया कि आने वाले 24 घंटे में मध्यम कोहरा छाए रहने एवं हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है। औसत तापमान आगे भी सामान्य से कम बने रहने की संभावना है, जिससे अभी शीतलहर से राहत के आसार नहीं है।
पिछले छह दिनों में तापमान के आकंड़े
तिथि - अधिकतम डिग्री - न्यूनतम डिग्री
-9 जनवरी - 14.5 (-6.0) - 7.0 (-0.5)
10 जनवरी - 15.5 (-5.0) - 9.5 ( 2.0)
11 जनवरी - 16.5 (-4.0) - 6.5 (-1.0)
12 जनवरी - 16.0 (-4.3) - 7.0 (सामान्य)
13 जनवरी - 17.0 (-3.2) - 8.5 ( 1.5)
14 जनवरी - 13.0 (-6.5) - 6.0 (-1.0)
15 जनवरी - 15.5 (-4.0) - 6.5 (-0.5 )