{"_id":"65aad74999715c548f0324b9","slug":"medical-store-found-operating-without-license-medicines-sealed-amethi-news-c-96-1-ame1002-12392-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिना लाइसेंस संचालित मिला मेडिकल स्टोर, दवाएं सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिना लाइसेंस संचालित मिला मेडिकल स्टोर, दवाएं सील
Sat, 20 Jan 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित किए जाने की शिकायत पर औषधि निरीक्षकों की टीम ने भादर बाजार में छापा मारा। वहां पर 95 तरह की लगभग 28 हजार से अधिक कीमत की दवाओं को सील किया। साथ ही दो दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।सहायक आयुक्त (औषधि) अयोध्या मण्डल अयोध्या के निर्देश पर जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई की गई है। औषधि निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्रा व एसके वर्मा की टीम ने पुलिस बल के साथ संग्रामपुर थाने के मिश्रोली बाजार में एक दवा की दुकान पर छापा मारा।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि पाया गया कि संचालक के पास कोई औषधि लाइसेंस नहीं है। औषधि निरीक्षकों की टीम ने दो औषधि का नमूना भरकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा है। इस दौरान दुकान पर मौजूद 95 तरह की करीब 28 हजार रुपये की दवा सील कर दीं। बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा।

शहर में सर्दी से बचाव कर जाते लोग । संवाद

शहर में सर्दी से बचाव कर जाते लोग । संवाद
विज्ञापन