{"_id":"5ff0ad718ebc3e3d5867643b","slug":"mdm-amethi-news-lko557846461","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.63 लाख बच्चों को मिलेगा गेहूं-चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.63 लाख बच्चों को मिलेगा गेहूं-चावल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। लॉकडाउन के बाद से विद्यालयों में संचालित एमडीएम योजना का राशन सीधे बच्चों के परिवार को दिया जाता है। इसी के तहत अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर माह के कार्यदिवस का 68 दिन का राशन कोटेदारों को मिल गया है। विभाग की देखरेख में प्राथमिक स्तर पर 6.800 किलोग्राम तो उच्च प्राथमिक स्तर पर 10.200 किलोग्राम प्रति बच्चा राशन वितरित किया जाएगा।
जिले में 1139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक, कंपोजिट स्कूल 199, पांच मदरसा, 37 बेसिक अनुदानित स्कूल, 25 माध्यमिक अनुदानित स्कूल व 15 राजकीय स्कूलों का संचालन होता है। इन स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं में एक लाख 86 हजार 911 बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों को एमडीएम योजना के तहत मिलने वाले भोजन के एवज मेें निशुल्क गेहूं व चावल दिया जाएगा। यह खाद्यान्न खाद्य सुरक्षा भत्ता नियम के तहत लॉकडाउन अवधि में बंद (अक्टूबर नवंबर व दिसंबर माह) शैक्षिक कार्य दिवस 68 दिन का होगा। शासन के निर्णय व राज्य परियोजना निदेशक का पत्र मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने आवंटित राशन की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृत प्रदान कर दी है। स्वीकृति देने के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग विपणन विभाग को पत्र जारी कर कोटेदारों को राशन उठान कराने तथा प्रधानाध्यापक को बच्चों के अभिभावाकों को प्राधिकार पत्र जारी कर राशन वितरित कराने का निर्देश दिया है।
बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानाध्यापकों को प्राधिकार पत्र जारी कर अभिभावकों को राशन वितरित कराते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। राशन वितरण में लापरवाही या गड़बड़ी की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।