फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   May-Tikawar road will be made shiny

Amethi News: चकाचक कराया जाएगा मई-टिकावर मार्ग

Tue, 03 Feb 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
May-Tikawar road will be made shiny
अमेठी सिटी। दो किलोमीटर लंबे मई-टिकावर मार्ग से गुजरने वाले लोगों की परेशानी जल्द समाप्त होने की उम्मीद है। इस सड़क की मरम्मत के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है और 36.21 लाख रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने तय समय सीमा दो माह में कार्य पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी है। सड़क की मरम्मत होने से ग्रामीणों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन



यह सड़क घटकौर गांव से शुरू होकर माई होते हुए टिकावर ग्रामसभा तक जाती है। आगे चलकर यह मार्ग सुल्तानपुर और अमेठी जनपद के बीच संपर्क का काम करता है। वर्तमान समय में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी गिट्टी और धूल जमी हुई है। मई, अमेयमाफी और टिकावर सहित एक दर्जन गांवों के हजारों लोग इसी मार्ग पर निर्भर हैं। रामनरेश यादव ने बताया कि सड़क खराब होने से रोज काम पर पहुंचना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन



सरोज देवी ने कहा कि मरीजों को अस्पताल ले जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। किसान राधेश्याम वर्मा के अनुसार उपज ले जाते समय वाहन खराब होने का डर बना रहता है। छात्र अमित मिश्रा ने बताया कि स्कूल पहुंचने में देरी होती है, जिससे पढ़ाई पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि धनराशि जारी होते ही विभागीय प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मरम्मत कर सड़क की सतह सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed