{"_id":"5eee2e508ebc3e42fa48d861","slug":"maternity-admitted-positive-in-illegal-nursing-home-amethi-news-lko5269161167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपंजीकृत नर्सिंग होम में भर्ती प्रसूता निकली पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपंजीकृत नर्सिंग होम में भर्ती प्रसूता निकली पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जगदीशपुर स्थित बीएचईएल एरिया में संचालित एक नर्सिंगहोम में बाराबंकी की भर्ती प्रसूता के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सीएमओ बाराबंकी की सूचना पर जब सीएमओ अमेठी ने नर्सिंगहोम के बारे में जानकारी की तो पता चला कि उसका जिले में पंजीकरण नहीं है, वह अवैध रुप से संचालित हो रहा है।
सीएमओ ने तत्काल एसीएमओ की अगुवाई में जांच टीम गठित करते हुए महिला को बाराबंकी भेजवाने तथा नर्सिंगहोम को सील करते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश दिया है।
सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बाराबंकी जिला की रहने वाली एक महिला जगदीशपुर के बीएचईएल एरिया में संचालित मनोकामना नर्सिंगहोम में शुक्रवार को भर्ती हुई। कहा कि पिछले दिनों महिला सड़क हादसे में घायल होने के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती हुई थी जहां इसकी सैम्पलिंग कराई गई थी।
विज्ञापन
शनिवार को रिपोर्ट आने के बाद जब बाराबंकी की स्वास्थ्य टीम महिला के घर पहुंची तो पता चला कि वह अमेठी जिले के जगदीशपुर स्थित मनोकामना नर्सिंगहोम में भर्ती है। दोपहर करीब 12 बजे सीएमओ बाराबंकी ने सीएमओ अमेठी को सूचना दी तो हड़कंप मच गया।
सीएमओ ने जब मनोकामना नर्सिंगहोम के बारे में जानकारी की तो पता चला कि उसका पंजीकरण ही नहीं हुआ है। सीएमओ ने एसीएमओ प्रशासन राम पियारे को जांच अधिकारी नामित करते हुए तत्काल महिला को एंबुलेंस से बाराबंकी शिफ्ट कराने तथा अवैध रुप से संचालित नर्सिंगहोम को सील कराते हुए संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश दिया। सीएमओ ने कहा कि महिला को बाराबंकी भेजवाया जा रहा है।