फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Married woman travelling on bike with nephew falls and dies

Amethi News: भतीजे संग बाइक से जा रही विवाहिता गिरी, मौत

Sun, 04 May 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 04 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Married woman travelling on bike with nephew falls and dies
मुसाफिरखाना (अमेठी)। भतीजे संग जा रही विवाहिता की बाइक से गिरकर मौत हो गई। सुल्तानपुर के बंधुआकला क्षेत्र के खंडसा गांव की मीरा देवी (45) भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के दुवरिया मोड़ पर हादसे का शिकार हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




पवन कुमार के मुताबिक शनिवार को उनकी भाभी मीरा देवी भतीजे अमित संग मायके नारा गांव से वैवाहिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बाइक से घर आ रही थी। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के दुवरिया मोड़ के पास उनकी भाभी को ब्रेकर पर अचानक चक्कर आ गया। जब तक बाइक रुकती, तब तक वह हाईवे पर गिर पड़ीं। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




मीरा की मौत के बाद मायके व ससुराल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि परिजनों का कोई आरोप नहीं है। मीरा की मौत के बाद पति रमेश कुमार, बेटे पिंटू व आकाश गमगीन हैं। बताया कि मीरा को सोमवार को मुंबई जाना था। उनका टिकट भी था, लेकिन उससे पहले उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed