फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Married woman found hanging in room, dies

Amethi News: कमरे में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मौत

Fri, 05 Jun 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 05 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging in room, dies
मुसाफिरखाना। वार्ड नंबर चार निवासी श्वेता शर्मा (34) का शव बृहस्पतिवार को घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्वेता के पति दुर्गेश कुमार बेसिक शिक्षा विभाग में अनुदेशक हैं।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि वह बृहस्पतिवार को टीजीटी परीक्षा में शामिल होने गए थे। घर पर पत्नी श्वेता बच्चों के साथ मौजूद थीं। इस दौरान पत्नी छत पर बने कमरे में गई। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर बच्चों ने शोर मचाया।
विज्ञापन



आवाज सुनकर उनके पिता देवी प्रसाद छत पर पहुंचे तो देखा कि श्वेता साड़ी के सहारे फंदे से लटकी हुई थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मदद से उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed