फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Married woman found hanging at maternal home; dies.

Amethi News: मायके में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मौत

Mon, 03 Aug 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging at maternal home; dies.
मुंशीगंज। कटरा महारानी गांव में शनिवार देर रात फूल कुमारी (26) का शव मायके में कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मृतका की मां रामप्यारी ने बताया कि देर रात वह बेटी को भोजन के लिए बुलाने कमरे में गई थीं। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर अंदर जाकर देखा तो फूल कुमारी पंखे के हुक से साड़ी के फंदे के सहारे लटकी थी। शोर मचाने पर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार फूल कुमारी का विवाह करीब पांच वर्ष पहले गौरीगंज के लोनियापुर निवासी राजकुमार के साथ हुआ था। उनका आरोप है कि ससुराल में लंबे समय से विवाद चल रहा था। चार दिन पहले गौरीगंज पुलिस उसे मायके छोड़कर गई थी। उस दौरान उसने ससुराल पक्ष पर पिटाई का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के बाद से परिवार सदमे में है। दो वर्षीय बेटी बार-बार मां को खोज रही है। भाई राम संजीव, राममिलन और बहन राजकुमारी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।




फेसबुक पोस्ट बनी चर्चा का विषय

परिजनों के अनुसार घटना से दो दिन पहले फूल कुमारी ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट साझा की थी। इसमें उसने ससुराल पक्ष पर पिटाई का आरोप लगाते हुए अपने साथ हो रहे व्यवहार पर नाराजगी जताई थी। पोस्ट में लिखे गए संदेश की चर्चा रविवार को पूरे गांव में होती रही। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी भी जांच में शामिल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed