{"_id":"662abd6822175fe60b0858a6","slug":"married-woman-beaten-and-thrown-out-of-house-case-amethi-news-c-96-1-brp1002-117536-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, केस
Fri, 26 Apr 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर गौरीगंज क्षेत्र की एक विवाहिता को ससुराल वालों ने पीटकर घर से भगा दिया। बृहस्पतिवार को पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरीगंज इलाके के गढ़ामाफी गांव निवासी कंचन ने बताया कि करीब एक साल पूर्व उसकी शादी प्रतापगढ़ जिले के सांगीरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी अरूण कुमार से हुई थी। आरोप है कि दहेज को लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उसे कई बार मारपीट कर घर से भगा दिया, लेकिन आपसी समझौते के साथ ससुराल गई, लेकिन इस बार पंद्रह दिन पूर्व पति ने ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के साथ मिलकर फिर प्रताड़ना देने लगे। उसके जेवर बेच दिए।
दहेज के रूप में पांच लाख रुपए कैश की मांग की। कैश न लाने पर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर घर से भगा दिया। इस मामले में पीड़िता ने पति के अलावा अन्य ससुराली जनों के खिलाफ गौरीगंज स्थित महिला थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।