{"_id":"60cf80648ebc3e322f28014d","slug":"markets-will-open-from-7-am-to-9-pm-from-today-amethi-news-lko5833799154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सुबह सात से रात नौ बजे तक खुलेंगी बाजारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सुबह सात से रात नौ बजे तक खुलेंगी बाजारें
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शासन ने सप्ताह में पांच दिन खुल रही बाजारों के नियम को और शिथिल कर दिया है।
अब सोमवार से शुक्रवार तक सभी बाजारें सुबह सात से शाम नौ बजे तक खुलेंगी। मुख्य सचिव का पत्र मिलने के बाद डीएम ने संबंधित अफसरों को आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया है।
कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू में ढील देते हुए सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात से शाम सात बजे तक बाजारों को खोलने की अनुमति दी थी।
शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक पूरे जिले में कर्फ्यू प्रभावी रखा गया था। शनिवार व रविवार को लागू साप्ताहिक बंदी अभी जारी रहेगी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले के साथ पूरे प्रदेश में धीमी होने पर शासन ने और राहत देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
शासन स्तर पर निर्णय होने के बाद मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने डीएम को पत्र भेजकर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात से शाम सात बजे तक बाजारों को खेलने का समय बढ़ाते हुए अब सुबह सात से शाम नौ बजे तक सभी प्रकार की दुकानों को खोलने की अनुमति देने की बात कही है।
मुख्य सचिव का पत्र मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संबंधित अफसरों को आदेश की प्रति भेजते हुए अब सोमवार से शुक्रवार तक खुल रही बाजारों को शाम सात के बजाए नौ बजे खोलने की अनुमति देने को कहा है।
डीएम ने बताया कि इसके अलावा सभी नियम अभी प्रभावी रहेंगे। कहा कि घर से बाहर निकलने वालों को मास्क अनिवार्य रूप से लगाते हुए दो गज की दूरी का पालन करना होगा।
शनिवार व रविवार को पूरे जिले में साप्ताहिक बंदी लागू रहेगी। कहा कि कोरोना की रफ्तार ही कम हुई है। लोगों को अभी भी गाइड लाइन का पालन करते हुए स्वयं के साथ परिवार व समाज को स्वस्थ रखने में सहयोग करना होगा।