फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Markets were closed on second day of weekly lockdown

साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे दिन भी बंद रहे बाजार

Sun, 23 Aug 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Markets were closed on second day of weekly lockdown
अमेठी। साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को भी जिला मुख्यालय से लेकर कस्बों तक की दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। हालांकि इस दौरान सड़क पर आवागमन चलता रहा। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए अधिकारी व कर्मचारी निगरानी के साथ ही लोगों को जागरूक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए शासन के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार व रविवार को 55 घंटे का लॉकडाउन घोषित किया गया है। लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को जिला मुख्यालय समेत सभी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। हालांकि इस दौरान सड़कों पर आवागमन पर कोई पाबंदी नहीं रही। नामित अफसर लॉकडाउन का पालन कराने के लिए भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन

अफसरों की सख्ती के बावजूद लोग पूरा दिन सड़कों पर फर्राटा भरते रहे। जिला मुख्यालय समेत सभी बाजारों में मेडिकल व दूध को छोड़कर समस्त प्रतिष्ठान बंद रहे। लॉकडाउन अवधि में निकाय क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजर छिड़काव भी किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी बिना मास्क बाहर निकले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटे रहे तो अधिकारी भ्रमणशील रहकर निगरानी करने के साथ ही कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए ग्राम पंचायतवार गठित निगरानी समिति से निगरानी कराते हुए आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टेप डिलीवरी कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक बाहर नहीं निकलने व बचाव के लिए मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा कोई परेशानी होने पर जिला प्रशासन को सूचित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed