फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Market decorated with cosmetics for Kanha

Amethi News: कान्हा के लिए शृंगार सामग्रियों से सजा बाजार

Thu, 14 Aug 2025 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Market decorated with cosmetics for Kanha
जन्माष्टमी के लिए खरीदारी करतीं युवतियां। - फोटो : जन्माष्टमी के लिए खरीदारी करतीं युवतियां।
अमेठी सिटी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी नजदीक आते ही जिले के बाजार उत्सव की रंगत से सराबोर हो गए हैं। गौरीगंज, अमेठी, जायस और जगदीशपुर के मुख्य बाजारों से लेकर सड़क किनारे सजे अस्थायी स्टॉल तक, हर जगह कान्हा के लिए आकर्षक सजावटी सामान की भरमार है। पीतल के लड्डू गोपाल, मोती जड़ी मुरली, कुंदन और जरी के पालने, मोर मुकुट, सिंहासन और रंग-बिरंगी पोशाकें खरीदारों को खूब भा रही हैं।
विज्ञापन

स्टॉल पर पारंपरिक लकड़ी के झूलों के साथ डिजाइनदार सोफादार झूले भी सज गए हैं, जिन्हें रंगीन मोतियों और क्रिस्टल से सजाया गया है। छोटी चारपाई, सोफा-बेड, सिंहासन और खटिया जैसे सजावटी फर्नीचर भी नंदलाल के शृंगार में चार चांद लगा रहे हैं। बिजली से चलने वाले झूले भी आए हैं, पर ग्राहकों का रुझान अब भी लकड़ी के झूलों की ओर अधिक है। कान्हा की पोशाकों में हरे, पीले और गुलाबी रंग की ड्रेस विशेष रूप से पसंद की जा रही है। विक्रेताओं ने मथुरा, वृंदावन और कोलकाता से आई नई डिजाइन की पोशाकें मंगाई हैं। इनके साथ स्पेशल पगड़ी, मोर मुकुट और रंग-बिरंगी बांसुरियां भी ग्राहकों को लुभा रही हैं। महंगाई के बावजूद लोग गुणवत्तापूर्ण शृंगार सामग्री चुन रहे हैं। गौरीगंज बाजार में सजी लड्डू गोपाल की मोहक मूर्तियां राहगीरों को ठहरने पर मजबूर कर रही हैं। दुकानदार धर्मेंद्र चौरसिया का कहना है कि इस बार भीड़ पिछले वर्ष से अधिक है और ग्राहक सजावट में नएपन की तलाश में हैं। झूलों से लेकर शृंगार किट तक, हर सामान की मांग बनी हुई है।
विज्ञापन


सामग्रियों की कीमत (रुपये में)

मेटल झूला–150 से 300
लकड़ी का झूला–180 से 800
लड्डू गोपाल–100 से 2,000
पगड़ी– 30 से 450
मुकुट– 30 से 1,500
मोर मुकुट–30 से 120
खटिया– 150 से 300
सोफा-सिंहासन–100 से 550
बांसुरी – 20 से 70
शृंगार किट – 50 से 200
पंखा/कूलर – 50 से 250
कपड़ा (लड्डू गोपाल)– 30 से 700
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article