फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mark sensitive and sensitive polling stations

संवेदन व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को करें चिह्नित

Sun, 21 Nov 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mark sensitive and sensitive polling stations
अमेठी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा चुनाव को शांति पूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की समीक्षा की। एसडीएम ने थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा चुनाव को लेकर तहसील प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। विधानसभा मतदाता सूची को दुरुस्त करने को लेकर विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है तो अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम संजीव कुमार मौर्य की अध्यक्षता में तहसील सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में तहसील क्षेत्र के थानाध्यक्ष व संबंधित पुलिस कर्मी मौजूद रहे। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के 225 मतदान केंद्रों के सापेक्ष 396 बूथ हैं। विगत विधानसभा चुनाव में संवेदनशील 64 व अतिसंवेदनशील सात बूथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों को चिह्नित करा लें। संवेदन व अति संवेदनशील बूथों को चिह्नित करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में तहसीलदार बृजमोहन, नायब तहसीलदार शिरीष मिश्र सहित सभी थानाध्यक्षों के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed