{"_id":"65414bca43f031a3da05abc4","slug":"many-important-clues-found-in-investigation-police-close-to-revelation-amethi-news-c-96-1-ame1002-7982-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जांच में मिले कई अहम सुराग, खुलासे के करीब पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जांच में मिले कई अहम सुराग, खुलासे के करीब पुलिस
Wed, 01 Nov 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
शुकुल बाजार(अमेठी)। किशोरी की मौत मामले में पुलिस टीम के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। नामजद के साथ कई अन्य लोगों को पुलिस हिरासत में लेने के बाद प्रकरण के तार जोड़ने की कोशिश में जुटी है।
बाजारशुकुल कस्बे में किशोरी को जिंदा जलाने के आरोप में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। प्रकरण खुलासे के लिए गठित चार टीम मामले की कड़ी जोड़ने की कोशिश में जुटी है। सर्विलांस व इलेक्ट्रानिक समेत कई साक्ष्य पुलिस को जांच के दौरान मिले हैं।
हिरासत में लिए गए संदिग्धों के बयान, जांच में मिले सबूतों की कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस फिलहाल खुलासे के करीब पहुंच गई। पुलिस का दावा है कि एक-दो दिन में मामले अनावरण किया जाएगा। कई अहम सुराग मिले हैं। एसपी डॉ. इलामारन जी का कहना है कि पुलिस टीमेें काम कर रही हैं। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
आरोपी प्रधान के समर्थन में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। किशोरी की मौत के मामले में आरोपी बनाए गए राम बहादुर यादव की पत्नी सुजाता के साथ मंगलवार की शाम को बड़ी संख्या में महिलाएं तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंची।
महिलाओं का कहना था कि ग्राम प्रधान को प्रकरण में रंजिशवश फंसाया जा रहा है। जिस समय घटना हुई वह उस समय कहीं अन्यत्र मौजूद थे। पुलिस पूछताछ के नाम पर उन्हें अपने साथ ले गई है। महिलाओं ने न्यायिक जांच की मांग उठाई है। जिस समय महिलाएं तहसील पहुंची उस समय एसडीएम मौजूद नहीं थीं। संवाद