{"_id":"66b7be8b88d5c9da020d9764","slug":"man-pounces-to-steal-chain-woman-injured-after-falling-from-bike-amethi-news-c-96-1-ame1002-123623-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चेन लूटने को मारा झपटटा, बाइक से गिर कर घायल हुई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चेन लूटने को मारा झपटटा, बाइक से गिर कर घायल हुई महिला
Sun, 11 Aug 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज इलाके में शनिवार दोपहर बाइक से पति संग जा रही सुल्तानपुर की महिला के गले पर झपट्टा मार कर नकाबपोश दो बदमाशों ने चलती बाइक से सोने की चेन लूटने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुए। बाइक अनियंत्रित होने से महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात में असफल बदमाश बाइक सहित भाग निकले। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
सुल्तानपुर जिले के अभियाकला निवासी संतोष कुमार तिवारी अपनी पत्नी संजू देवी संग बाइक से शनिवार को गौरीगंज आ रही थे। रास्ते में गौरीगंज थाना क्षेत्र में टांडा-बांदा हाईवे पर पांडेयपुर के पास पीछे से आए नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने संजू के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटने की कोशिश, लेकिन नाकाम रहे। बाइक बेकाबू होने से संजू देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।
संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि वह पत्नी संग जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उनकी पत्नी के गले पर चेन छीनने के लिए झपट्टा मारा। जिससे उनकी पत्नी गिर गईं। उन्हें चोटें आई हैं। बदमाश चेन नहीं लूट पाए। पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी थी। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है। पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।