फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Man dies after being hit by train

Amethi News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 28 May 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 May 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
चंदन रैदास (फाइल फोटो)
मुसाफिरखाना (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में नित्य क्रिया के लिए गए एक युवक की सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अल्हादपुर गांव निवासी युवक चंदन रैदास (22) पुत्र रामसरन मनोरोगी बताया जाता है। परिजनों के मुताबिक सोमवार की सुबह वह नित्य क्रिया के लिए रेलवे लाइन की तरफ गया था। इस बीच वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उधर शौच के लिए निकले अन्य ग्रामीणों ने चंदन का शव देखा तो गांव में खबर दी। वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएचओ विनोद सिंह ने कहा कि रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed