फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   man burnt in attempt to extinguish the fire from crop

हार्वेस्टर मशीन व गेहूं में लगी आग बुझाते युवक झुलसा

Mon, 12 Apr 2021 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
man burnt in attempt to extinguish the fire from crop
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे भर्था मजरे रसूलपुर स्थित एक खेत में गेहूं की कटाई/मड़ाई करते समय हार्वेस्टर मशीन में आग लग गई।
विज्ञापन

इसमें जहां मशीन पूरी तरह जल गई वहीं दो किसानों की फसल भी राख हो गई। इस दौरान आग बुझाते समय एक युवक झुलस गया जिसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के मधुपुर निवासी मो. युसूफ की हार्वेस्टर मशीन रविवार शाम पूरे भर्था मजरे रसूलपुर निवासी मो. वसीम के गेहूं की कटाई/मड़ाई कर रही थी। इसी बीच हार्वेस्टर मशीन के भीतर शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने मशीन के साथ ही वसीम और मतीन के गेहूं के खेत को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन

मशीन चालक ने तेज आवाज लगाते हुए गाड़ी से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। चालक की आवाज पर सीवान में आस-पास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक वसीम और मतीन की गई बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मशीन को जलता देखकर गांव के ही हसीब के खेत में ट्रैक्टर से भूसा बना रहे इसी थाना क्षेत्र के पूरे गुमानी निवासी मो. हाफिज ने हार्वेस्टर की आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान हाफिज डीजल टैंक और टायर फटने से गंभीर रूप से झुलस गए। मौजूद लोग आनन-फानन में उन्हें सीएचसी जगदीशपुर ले गए जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed