Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Maldatown Express arrived 10 hours late

Amethi News: 10 घंटे देरी से पहुंची मालदाटाउन एक्सप्रेस

Tue, 18 Nov 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 18 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Maldatown Express arrived 10 hours late
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रयाग रेलखंड पर सोमवार को ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को परेशानी हुई। नई दिल्ली-मालदाटाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय से 10 घंटे देरी से पहुंची। कई अन्य ट्रेनें भी लेट रहीं। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली-मालदाटाउन एक्सप्रेस का आगमन सुबह 4:37 बजे निर्धारित था, लेकिन यह ट्रेन दोपहर 12:39 बजे पहुंची। ट्रेन के आने तक प्लेटफार्म पर बैठे यात्री बच्चों और बुजुर्गों के साथ इंतजार करते रहे। कई यात्रियों ने बताया कि सूचना स्पष्ट रूप से न मिलने से परेशानी और बढ़ गई। पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से पहुंची। पंजाब मेल 12:19 बजे के स्थान पर 1:39 बजे आई। डाउन जनता एक्सप्रेस का समय 10:15 बजे था, जबकि यह 11:30 बजे पहुंची।
विज्ञापन



इसके अलावा पद्मावत एक्सप्रेस, संगम पैसेंजर और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी एक-एक घंटे की देरी से आई। यात्रियों का कहना था कि पूछताछ काउंटर से स्पष्ट जानकारी न मिलने से स्थिति समझना मुश्किल हो जाता है। यात्री महेश कुमार ने बताया कि हर बार अलग-अलग समय बताया जाता है, जिससे असुविधा और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि लगातार लेट हो रहीं ट्रेनों के बारे में समय से सूचना मिलने पर परेशानी कम हो सकती है। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि संचालन से जुड़ी सूचना लगातार प्रसारित की जा रही है। तकनीकी समस्या के कारण रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed