फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   make people aware about covid vaccination : dm

लोगों को जागरूक कर लगवाएं कोविड टीका

Thu, 29 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
make people aware about covid vaccination : dm
01 : गौरीगंज : सीएमओ कार्यालय स्थित कोविड केयर सेंटर में बैठक करते डीएम। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कोविड संक्रमण की दूसरी लहर नियंत्रित होने तथा संभावित थर्ड वेव को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है। बृहस्पतिवार सुबह डीएम ने एकीकृत कोविड केयर सेंटर में टीम-9 के अफसरों के साथ बैठक कर राहत व बचाव कार्य की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा के बाद डीएम ने निगरानी व सर्विलांस टीम से लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के साथ थर्ड वेव में संक्रमितों के बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय स्थित एकीकृत कोविड केयर सेंटर से जिले में संक्रमण की रोकथाम के साथ संभावित थर्ड वेव को जिले में निष्प्रभावी करने की तैयारी तेज हो गई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए डीएम अरुण कुमार लगातार सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह डीएम ने एकीकृत कोविड केयर सेंटर में राहत व बचाव के साथ थर्ड वेव में बचाव कार्य की टीम-9 के अफसरों के साथ समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लोगों को कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने सीएमओ को सभी अस्पतालों को सुविधा व संसाधन से लैस कर दवाएं, डॉक्टर/पैरामेडिकल स्टाफ, बिस्तार एवं चादर बदलने की व्यवस्था के साथ अंदर एवं बाहर नियमित साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश हुए संभावित संक्रमित मिलने पर बेहतर उपचार कराने को कहा।
समीक्षा के दौरान डीएम ने मोहल्ला निगरानी समितियों के साथ सर्विलांस टीम को डोर-टू-डोर जाकर जन सामान्य को कोविड-19 से बचाव तथा लक्षणों के विषय में जागरूक करने के साथ ही खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में परेशानी आदि लक्षण वाले रोगियों को चिह्नित कराने का निर्देश दिया।

डीएम ने कोविड टीकाकरण की प्रगति बढ़ाने व अस्पतालों में मरीजों का बेहतर उपचार करने का निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, एडीएम सुशील प्रताप सिंह, एडीएम न्यायिक सुधीर रूंगटा व एसडीएम संजीव कुमार मौर्य समेत टीम-9 के सभी जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed