फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Maintain patience in difficult situations.

Amethi News: कठिन हालात में बनाए रखें धैर्य

Sat, 31 Oct 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 31 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Maintain patience in difficult situations.
भादर। पीपरपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।स्रोत- आयोजक
भादर। पीपरपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शुक्रवार को प्रवाचक जगदीशाचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में सुख और दुख दोनों आते हैं। कठिन परिस्थितियों में घबराने के बजाय धैर्य और विश्वास बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन


प्रवाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं प्रेम, करुणा, साहस और सदाचार का संदेश देती हैं। उनके जीवन प्रसंगों से सीख मिलती है कि व्यक्ति को कभी अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटना चाहिए। दूसरों के प्रति दया का भाव रखना और जरूरतमंदों की सहायता करना ही मानवता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अहंकार मनुष्य को अपनों से दूर कर देता है, जबकि विनम्रता से रिश्तों में मिठास बनी रहती है। व्यक्ति को अपने व्यवहार में सरलता रखनी चाहिए और किसी के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करना, बच्चों को अच्छे संस्कार देना और परिवार में प्रेम बनाए रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस मौके पर रवि सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, विश्वनाथ सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह और नरसिंह बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed