{"_id":"6a8f397abc7f1128440b099a","slug":"mahua-tree-falls-by-the-highway-three-children-injured-amethi-news-c-96-1-ame1019-174360-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हाईवे किनारे गिरा महुआ का पेड़, तीन बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हाईवे किनारे गिरा महुआ का पेड़, तीन बच्चे घायल
Thu, 27 Aug 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
पूरे पटई गांव के पास पुराने हाईवे पर गिरा पेड़। -स्रोत : स्थानीय नागरिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना। पूरे पटई गांव के पास पुराने हाईवे किनारे बुधवार को महुआ का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से पूरे पटई निवासी संदीप कुमार की छह वर्षीय पुत्री मानवी और हरीराम की पुत्रियां पूजा (9) व आरती (11) घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे पेड़ के पास खेल रहे थे। उसी दौरान अचानक पेड़ गिर गया और बच्चे उसके मलबे में दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मानवी को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।
पूजा और आरती का परिजनों ने निजी चिकित्सालय में उपचार कराया। पेड़ पुराने हाईवे पर गिरने से कुछ देर यातायात बाधित रहा। वन विभाग की टीम ने पेड़ कटवाकर सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि घायल बच्चों की हालत सामान्य है।