{"_id":"68e2cadb0e0b7b8bdb0162e0","slug":"lumpi-virus-outbreak-affects-over-12-cattle-amethi-news-c-96-1-ame1022-149793-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लंपी वायरस का प्रकोप, चपेट में आए 12 से अधिक मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लंपी वायरस का प्रकोप, चपेट में आए 12 से अधिक मवेशी
Mon, 06 Oct 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर। क्षेत्र में पशुओं के बीच एक बार फिर लंपी वायरस तेजी से फैलने लगा है। अब तक एक दर्जन से अधिक मवेशी इस संक्रामक रोग की चपेट में आ चुके हैं। कई मवेशियों के शरीर में गांठें, बुखार और दूध उत्पादन में कमी जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
हालात यह हैं कि पशु अस्पताल में न तो वैक्सीन है और न ही इलाज की पर्याप्त व्यवस्था। ऐसे हालात से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय पशुपालकों का कहना है कि दो वर्ष पहले भी लंपी वायरस से कई मवेशियों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद इस बार विभाग ने कोई ठोस तैयारी नहीं की है।
क्षेत्र के मल्लूपुर गांव में पशुपालक राज मंगल पांडेय, बालकृष्ण पांडेय, राज नारायण उपाध्याय, रामकृष्ण पांडेय के गोवंश में लंपी वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही जरौटा गांव में शिव पूजन मिश्र का गोवंश लंपी वायरस की चपेट में आ गया है। गांव के कई पशुओं के लंपी वायरस के चपेट में आने की सूचना है।
विज्ञापन
जोगापुर, अम्मरपुर, दला का पुरवा सहित कई गांवों में मवेशियों में संक्रमण फैलने की जानकारी सामने आई है। पशुपालकों ने बताया कि वह खुद के स्तर पर उपचार करा रहे हैं।
पशु चिकित्सालय से कोई सहायता नहीं मिल रही है। इस बारे में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गोपाल कृष्ण शुक्ला ने बताया कि 85 हजार वैक्सीन टीकाकरण के लिए आई हंै। संग्रामपुर पशु अस्पताल में क्षेत्र के पशुओं के टीकाकरण के लिए वैक्सीन भेज दी गई है। अगर अस्पताल की ओर से टीकाकरण और वायरस की चपेट में आए पशुओं का इलाज नहीं किया जा रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसमें लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।