{"_id":"68d6e588f7c66b753a0fe9fb","slug":"lt-line-cable-burnt-power-outage-for-10-hours-amethi-news-c-96-1-ame1008-149251-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एलटी लाइन की केबल जली, 10 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एलटी लाइन की केबल जली, 10 घंटे गुल रही बिजली
Sat, 27 Sep 2025 09:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती जारी है। अमेठी विद्युत उपकेंद्र के देवीपाटन स्थित कर्बला को जाने वाली एलटी लाइन की केबल जलने से करीब 40 घरों की 10 घंटे आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जिला मुख्यालय पर करीब तीन से चार घंटे की कटौती हो रही है। वहीं ग्रामीण इलाकों में 10 से 12 घंटे बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे अमेठी विद्युत उपकेंद्र के देवीपाटन से कर्बला को जाने वाली एलटी लाइन के केबल में शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिसकी वजह से एलटी लाइन की केबल कटकर गिर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर कर्मी मौके पर पहुंचे और देवीपाटन के पास से लाइन खोलकर आपूर्ति बंद की। उसके बाद जल रही केबल व पेड़ की आग बुझाई गई।
शुक्रवार सुबह कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन की मरम्मत की। करीब 10 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान 40 से अधिक घरों की आपूर्ति बंद रही। वहीं गौरीगंज देहात, पीठीपुर, खेरौना, बेनीपुर, बड़गांव, शुकुलपुर सहित अन्य विद्युत उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कटौती के कारण परेशानी उठानी पड़ी। जेई अमृतलाल ने बताया कि लाइन की मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।