{"_id":"61671b25eec43630fd2116d1","slug":"low-hanging-electric-wire-amethi-news-lko599982044","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफी नीचे तक लटक रहा बिजली का तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफी नीचे तक लटक रहा बिजली का तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर (अमेठी)। क्षेत्र के शुकुलपुर-कालिकन रोड की पटरी पर विद्युत तार जर्जर होकर जमीन से महज पांच फीट ऊपर लटक रहा। लोगों की शिकायत के बाद भी विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
शुकुलपुर-कालिकन रोड पर शुकुलपुर तिराहे के पास एक खंभा कई महीने से टूटकर लटका हुआ है। इसके कारण बिजली का तार जमीन से महज पांच फीट ऊपर लटका हुआ है। कालिकन धाम तक जाने वाला मार्ग होने के कारण इस पर दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसा भी नहीं कि इसकी जानकारी पावर कॉरपोरेशन को नहीं हो। बावजूद इसके टूटे खंभे को बदलकर तार को कसवाने की जहमत नहीं उठाई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह लाइन करीब तीन दशक पूर्व बनाई गई थी। तब से लेकर अब तक एक भी बार तार नहीं बदला गया। रात हो या दिन, जगह-जगह पर तार से स्पार्किंग होती रहती है। आलम यह है कि लटकता हुआ जर्जर तार कभी भी बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकता है।
विज्ञापन
जेई दर्पण श्रीवास्तव ने कहा कि अभी तक यह क्षेत्र पीठीपुर विधुत उपकेंद्र में आता था। कुछ दिन पहले इसे शुकुलपुर उपकेंद्र से जोड़ा गया है। जानकारी मिली है। जल्द ही लाइनमैन भेजकर खंभा व तार सही करा दिया जाएगा।