फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Loan taken by inheriting another's land

दूसरे की जमीन वरासत कराकर ले लिया ऋण

Thu, 23 Sep 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Loan taken by inheriting another's land
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थना क्षेत्र के फूला गांव में दूसरे की जमीन को अपने नाम वरासत कराकर ऋण लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसका विरोध करने पर वरासत करने वाला आरोपी फर्जी केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

फूला निवासी अनिल कुमार जायसवाल ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। अनिल की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार वर्ष 2016 में उनके दादा रामफेर पुत्र महादेव की मृत्यु हो गई। इसी बीच गांव के ही सरजू प्रसाद के पिता रामफेर पुत्र रामदीन की भी मृत्यु हुई।
विज्ञापन

दोनों मौतें जल्दी में होने के बाद सरजू ने तहसील कर्मियों को साधकर उनके दादा रामफेर पुत्र महादेव की 0.3780 हेक्टेयर भूमि अपने नाम वरासत करवा ली। अनिल के अनुसार इसकी जानकाररी उन्हें वर्ष 2019 में तब हुई जब सरजू ने इसी भूमि को बंधक बनाकर जिला सहकारी बैंक राजा फत्तेपुर से 1.33 लाख रुपये का ऋण ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर उसने विरोध जताया तो सरजू ने हरिजन एक्ट का केस दर्ज कराने की धमकी भी दी। मौजूदा समय सरजू ग्राम प्रधान है। अनिल की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed