{"_id":"64a85719b1721021ff079abf","slug":"listened-to-the-problems-of-the-villagers-by-putting-a-chaupal-amethi-news-c-96-1-ame1003-1532-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Fri, 07 Jul 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण गांव में ही कराने के उद्देश्य से चौपाल का आयोजन किया गया। गौरीगंज बीडीओ हरिओम मिश्रा की अगुवाई में आयोजित चौपाल में सबसे ज्यादा शिकायतें आवास को लेकर रही।
शुक्रवार को मऊ व बस्तीदेयी गांव में बीडीओ हरिओम मिश्रा की अगुवाई में चौपाल हुई। इस दौरान बस्तीदेयी में 17 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 12 शिकायतों का निस्तारण किया गया। मऊ गांव में कुल आठ शिकायतें आईं, जिनमें छह का निस्तारण किया गया। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एडीओ आईएसबी, एडीओ एजी, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, प्रधान, पंचायत सहायक के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।