{"_id":"5f8728f38ebc3edc1f663e47","slug":"liquor-party-in-block-office-two-suspended-amethi-news-lko545252311","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक कार्यालय में शराब पार्टी, दो निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक कार्यालय में शराब पार्टी, दो निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। अमेठी के ब्लॉक कार्यालय में शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सीडीओ ने एडीओ आईएसबी व एक वीडीओ को निलंबित कर दिया है। सीडीओ ने डीडीओ को जांच की जिम्मेदारी देते हुए तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। वायरल वीडियो में पांच लोग कार्यालय में बैठकर शराब पीते दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में अमेठी ब्लॉक कार्यालय में शराब पार्टी का आयोजन चलता दिख रहा है। वीडियो में जिन लोगों के चेहरे दिख रहे हैं उनमें सहायक विकास अधिकारी सहकारिता धर्मेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी दिग्विजय सिंह, अकाउंटेंट अशोक कुमार सिंह शामिल हैं।
वीडियो में दिख रहे पांच लोगों में एक ब्लॉक कर्मचारी और एक बाहरी व्यक्ति है। बुधवार सुबह शराब पार्टी का वीडियो प्रशासन के संज्ञान में आया तो हड़कंप मच गया। वीडियो को देखने व प्रथमदृष्टया एडीओ सहकारिता व वीडीओ की पहचान होने के बाद सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने दोनों को निलंबित करते हुए पीडी/प्रभारी डीडीओ आशुतोष दुबे को जांच की जिम्मेदारी दी है। सीडीओ ने डीडीओ से वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान सुनिश्चित करते हुए तीन दिन के अंदर विस्तृत ब्यौरा तलब किया है।
विज्ञापन
सीडीओ ने कहा कि कर्मचारियों का यह आचरण कर्मचारी नियमावली के उल्लंघन के अलावा प्रत्येक दृष्टि से गलत है। वीडियो में दिख रहे लोगों में जो भी कर्मचारी होंगे उन्हें निलंबित करने के अलावा सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।