फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Line man molests girl after entering house, case registered

Amethi News: घर में घुसकर लाइन मैन ने की युवती से छेड़छाड़, केस

Sun, 21 Jul 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 21 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Line man molests girl after entering house, case registered
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के लाइन मैन ने एक महिला के घर घुस कर कनेक्शन चेक करने के बहाने उसकी बेटी से छेड़खानी की। आरोपी ने पैसे देकर गलत काम करने का लालच दिया, लेकिन जब विरोध किया तो धमकी देकर भाग निकला।
विज्ञापन


महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि थाना क्षेत्र के इटौरी गांव निवासी राम सुमेर गुप्ता क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन है।
विज्ञापन

आरोप है कि 16 जुलाई को करीब 11 बजे उक्त लाइन मैन बिजली कनेक्शन देखने के बहाने घर पहुंचा। उसकी बेटी अकेली थी। आरोपी लाइन मैन उसकी बेटी से छेड़खानी करने लगा। उसने पैसे देकर गलत कार्य करने की बात कही। बेटी ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देते हुए घर से भाग निकला। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपी लाइन मैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ ईश नारायण मिश्र का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed