फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Life saving medicines burned in hospital premises

अस्पताल परिसर में जला दी गईं जीवन रक्षक दवाएं

Sat, 16 Oct 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Life saving medicines burned in hospital premises
05 : इन्हौना : सीएचसी सिंहपुर में फेंकी गईं दवाएं। -संवाद - फोटो : AMETHI
इन्हौना (अमेठी)। सीएचसी सिंहपुर परिसर में ही जीवन रक्षक दवाएं जला दी गईं। दवाओं के जलाए जाने का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। अधीक्षक इसे अपनी तैनाती से पूर्व एक्स्पायर दवाएं जलाए जाने की बात कह रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दवा जलाने का प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

गरीबों के इलाज के लिए शासन की ओर से प्रति वर्ष कई लाख की दवाएं सरकारी अस्पतालों पर आती हैं। आए दिन सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों पर बाहर से दवा लिखने के आरोप लगते रहते हैं। इस बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर परिसर में गरीबों को निशुल्क दी जाने वाली जीवन रक्षक दवाओं को जलाकर राख के ढेर में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन

जलकर ढेर में तब्दील दवाओं का वीडियो शुक्रवार देर शाम से वायरल होने लाग। वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा गया। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अस्पताल में जीवन रक्षक यह दवाएं क्यों जलाई गईं। क्या कमीशन के फेर में मरीजों को अस्पताल से देने के बजाए बाहर से दवाएं लिखी जाती हैं जो इतनी मात्रा में दवाएं बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

या अगर यह दवाएं एक्सपायर थीं तो भी उन्हें परिसर के भीतर कैसे जला दिया गया। जबकि प्रोटोकॉल के मुताबिक कोई भी दवा खराब या एक्सपायर हो जाने के बाद दवा कंपनी को इस संबंध में सूचित किया जाता है। दवाएं जलाई नहीं जातीं बल्कि उन्हें आबादी से दूर जमीन में दबा देने का प्रावधान है। क्योंकि इन्हें जलने से खतरनाक रासायनिक तत्व लोगों की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्थानीय लोगों ने डीएम से प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
चार माह पहले का मामला
अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष गुप्ता के अनुसार दवाओं को जलाने का मामला करीब चार माह पुराना है। कहते हैं कि जो दवाएं जलाई गई थीं उनकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। कहा कि उनकी तैनात अभी हाल ही में सीएचसी अधीक्षक के पद पर हुई है।

एसीएमओ करेंगे प्रकरण की जांच
सीएचसी सिंहपुर परिसर में जीवन रक्षक दवाओं को जलाने का वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने जांच टीम गठित की है। कहा कि एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद की अध्यक्षता में जांच टीम नामित की गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

04 : इन्हौना : सीएचसी सिंहपुर परिसर में जली पड़ीं दवाएं।  -संवाद

04 : इन्हौना : सीएचसी सिंहपुर परिसर में जली पड़ीं दवाएं। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed