फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Libraries established in 143 gram panchayats

Amethi News: 143 ग्राम पंचायतों में स्थापित हुई लाइब्रेरी, गांव में मिलेगी पुस्तक पढ़ने की सुविधा

Sat, 12 Oct 2024 03:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 12 Oct 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Libraries established in 143 gram panchayats
अमेठी सिटी। शिक्षा को बढ़ावा देने, हर बच्चे के हाथ में किताबों को पहुंचाने, गरीब व ज्ञानार्जन करने वाले बच्चों को निशुल्क किताबें उपलब्ध कराने और प्रत्येक ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी की स्थापना का कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप सिंह ने गौरीगंज ब्लॉक के आनापुर में तैयार पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इसके साथ अन्य 143 ग्राम पंचायतों में भी पुस्तकालय का शुुभारंभ विधि-विधान से हुआ।
विज्ञापन



उद्धाटन के बाद मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि आपके गांव में पुस्तकालय खुला है। गांव के विकास के लिए यह पहला कदम है। सभी से अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कहा कि बच्चों को प्रतिदिन पुस्तकालय में पढ़ने के लिए भेजें। यहां पर कक्षा एक से 12 तक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें व अखबार आदि उपलब्ध रहेंगे। जिन्हें बच्चे पढ़कर ज्ञान हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


डीपीआरओ मनोज त्यागी को और पुस्तकें बढ़ाने के साथ सुरक्षा की दृष्टि से लाइब्रेरी में सीसीटीवी कैमरा भी लगवाने को कहा। एसपी ने शिक्षा की इस मुहिम को और आगे तक बढ़ाने की अपील की। डीपीआरओ ने बताया कि 143 ग्राम पंचायत में पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया है। जल्द ही जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय खोले जाएंगे। इस अवसर पर डीडीओ वीर भानु सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed