{"_id":"676b4314ff60a42e1d0f560d","slug":"level-crossing-gate-broken-due-to-collision-with-e-rickshaw-amethi-news-c-96-1-ame1010-131929-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ई रिक्शा की टक्कर से टूटा समपार फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ई रिक्शा की टक्कर से टूटा समपार फाटक
Wed, 25 Dec 2024 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 25 Dec 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। ई रिक्शा की टक्कर से पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर स्थित समपार फाटक के टूट जाने से कोटा पटना डाउन एक्सप्रेस को पांच मिनट तक निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। मंगलवार को सुबह 9.50 बजे दो मिनट के ठहराव के बाद कोटा-पटना एक्सप्रेस गंतव्य के लिए रवाना होने वाली थी।
ट्रेन को गुजरने के लिए गेटमैन रेलवे क्रॉसिंग बंद कर रहा था। तभी रानीगंज बाजार से जगदीशपुर सब्जी लादकर कर आ रहे ई रिक्शा की टक्कर से समपार फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन की सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखनलाल मीना ने ट्रेन को स्टेशन पर रोक लिया। आरपीएफ पोस्ट निहालगढ़ ने स्लाइडिंग बूम (वैकल्पिक व्यवस्था) के सहारे पांच मिनट के विलंब से कोटा पटना एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया।
मौके पर पहुंची आरपीएफ ने सब्जी सहित ई रिक्शा को कब्जे में लेकर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के आदिलपुर निवासी चालक राम संवारे यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिग्नल अभियंता रेलवे बृजेश नंदपुरी ने आठ घंटे के बाद टूटे गेट को ठीक कर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया। इस बीच ट्रेनों को स्लाइडिंग बूम के सहारे रवाना किया गया।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन