फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lekhpal suspended for ignoring complaints

Amethi News: शिकायतों की अनदेखी पर लेखपाल निलंबित

Tue, 05 May 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 05 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for ignoring complaints
अमेठी सिटी। विवादित भूमि प्रकरण में लगातार मिल रहीं शिकायतों और लापरवाही के आरोप आखिरकार ठेंगहा के लेखपाल संजीव कुमार द्विवेदी पर भारी पड़ गए। एसडीएम आशीष कुमार सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन



ठेंगहा निवासी रामकृष्ण मिश्र ने आरोप लगाया था कि वरासत के एक मामले में भूमि के विक्रय पर पहले से प्रतिबंध होने के बावजूद लेखपाल ने स्थिति स्पष्ट नहीं की। बार-बार दिए गए प्रार्थना पत्रों और प्रस्तुत तथ्यों में विरोधाभास बना रहा। जांच में सामने आया कि लेखपाल ने न केवल उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी की, बल्कि ऑनलाइन पोर्टल और समाधान दिवस की शिकायतों का भी समय पर निस्तारण नहीं किया।
विज्ञापन



कई बार चेतावनी के बावजूद कार्यशैली में सुधार न होने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। निलंबन के साथ ही लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। निलंबन अवधि में उन्हें रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed