{"_id":"60f1b6418ebc3eccc73a3f09","slug":"lekhpal-and-kanoongo-posted-from-10-years-at-same-place-transferred-amethi-news-lko5872287122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाए गए दस वर्ष से जमे लेखपाल व कानून-गो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटाए गए दस वर्ष से जमे लेखपाल व कानून-गो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। एक तहसील में दस वर्ष से जमे छह लेखपाल तो व्यक्तिगत अनुरोध पर चार लेखपाल तथा तीन राजस्व निरीक्षकों का दूसरी तहसीलों में स्थानांतरण किया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने संबंधित तहसीलदारों को आदेश की प्रति भेजते हुए तत्काल कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया है।
शासन के निर्देश पर एक तहसील में दस वर्ष से जमे लेखपाल व कानून-गो का एडीएम वित्त एवं राजस्व एसपी सिंह ने दूसरी तहसीलों में स्थानांतरण कर दिया।
एडीएम की ओर से जारी आदेश के अनुसार दस वर्ष से तैनात लेखपाल सरजू यादव को गौरीगंज से अमेठी, गोविंद नारायण तिवारी को गौरीगंज से तिलोई, संजय चौधरी को तिलोई से गौरीगंज, रामसुख को तिलोई से मुसाफिरखाना, अंजनी वर्मा को अमेठी से गौरीगंज तथा दिनेश प्रकाश तिवारी को मुसाफिरखाना से अमेठी तथा व्यक्तिगत अनुरोध पर लेखपाल रामकिशोर को मुसाफिरखाना से अमेठी, मुख्तार अहमद को अमेठी से मुसाफिरखाना, मीरा मिश्रा को अमेठी से मुसाफिरखाना तथा राम उजागिर वर्मा को तिलोई से अमेठी तहसील में तैनाती दी है।
इसी तरह छह वर्ष से अधिक समय से एक तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक प्रताप नारायण ओझा को गौरीगंज से मुसाफिरखाना, अमरनाथ द्विवेदी को तिलोई से गौरीगंज तथा हरिहर प्रसाद यादव को मुसाफिरखाना से तिलोई तहसील में स्थानांतरित किया है। एडीएम ने संबंधित तहसीलदारों को आदेश की प्रति भेजते हुए बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल कार्यमुक्त करने का आदेश दिया है।