फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lawyers protested against SDM Judicial

Amethi News: एसडीएम न्यायिक के खिलाफ वकीलों ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Nov 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 04 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Lawyers protested against SDM Judicial
मुसाफिरखाना। तहसील परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायिक के खिलाफ प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन




बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि यह आंदोलन 16 अक्तूबर से निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से दूरी बनाकर अपनी एकजुटता दिखाई है। प्रदर्शन प्रतिदिन तहसील परिसर में होगा, जब तक समाधान नहीं निकलता है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि न्यायिक व्यवस्था में उनके साथ हो रहे व्यवहार पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर बातचीत होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। लगातार प्रदर्शन से तहसील के न्यायिक कार्य प्रभावित हैं और वादकारी भी असमंजस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed