फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lawyers protest demanding Advocate Protection Bill

Amethi News: अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक की मांग पर वकीलों का प्रदर्शन

Fri, 28 Nov 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Lawyers protest demanding Advocate Protection Bill
अमेठी सिटी। गौरीगंज में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को लेकर वकील परिसर में एकत्र हुए। प्रदेशव्यापी अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा लखनऊ से गौरीगंज और अमेठी पहुंची तो वकीलों ने अपना समर्थन जताया। यात्रा के स्वागत के बाद वकीलों ने परिसर में प्रदर्शन किया और संसद के आगामी सत्र में विधेयक पारित करने की मांग रखी।
विज्ञापन



आल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल और राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं। समानता के अधिकार के तहत अधिवक्ताओं की सुरक्षा को उचित स्थान मिलना चाहिए। सुरक्षा अधिनियम लागू होने पर वकीलों को काम के दौरान अधिक भरोसा और संरक्षण मिलेगा।
विज्ञापन



अदालत परिसर में वकीलों ने सुरक्षा अधिनियम के मसौदे पर जागरूकता अभियान चलाया। अधिवक्ताओं को प्रस्तावित प्रावधानों की जानकारी दी गई। कई वकीलों ने कहा कि हाल के वर्षों में अधिवक्ताओं पर हमले बढ़े हैं, ऐसे में सुरक्षा अधिनियम आवश्यक है। जिला बार एसोसिएशन के सभागार में हुई आमसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि संसद के शीतकालीन सत्र में सुरक्षा अधिनियम प्रस्तुत न हुआ तो अधिवक्ता वर्ग दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करने का निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम न्याय व्यवस्था को मजबूती देगा और अधिवक्ताओं के मन में काम के दौरान सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा। सभा की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेशचंद्र शुक्ल ने की। संचालन पूर्व अध्यक्ष केवल प्रसाद शुक्ल ने किया। संयोजन पूर्व अध्यक्ष राजकरन तिवारी और महामंत्री शशिलेश शुक्ल ने किया। इय मौके पर रमाशंकर त्रिपाठी, प्रमोद तिवारी, शिवशंकर शुक्ल, उमाशंकर पाण्डेय, दिनेश सिंह, उमाशंकर मिश्र, श्रीराम सरोज, राकेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed