{"_id":"69d7fa9fe64d830e3e0e2765","slug":"lawyers-protest-amethi-news-c-96-1-ame1019-162978-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन
Fri, 10 Apr 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना तहसील में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। स्रोत: स्थानीय नागरिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एसडीएम के विरोध में नारेबाजी की। यह क्रम 30 दिसंबर से जारी है। बृहस्पतिवार को अमेठी के अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव के निधन पर शोकसभा हुई। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। शोक के कारण अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से दूरी बनाई, जिससे अदालतों में कामकाज प्रभावित रहा।
अदालतों में सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी। एसडीएम अदालत में 49, एसडीएम न्यायिक अदालत में 69, तहसीलदार अदालत में 42, नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना अदालत में 14 और नायब तहसीलदार जगदीशपुर अदालत में 56 मुकदमे तय थे। अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति के चलते इन मामलों में सुनवाई टल गई।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ नारे लगाए और अपनी मांगों पर ध्यान देने की बात कही। शोकसभा के चलते पूरे दिन न्यायिक कार्य ठप रहा, जिससे वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन में नवनीत चौबे, दीपक गिरि, दिनेश गिरि, रमेश चंद्र मिश्रा, गणेश शंकर समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।