{"_id":"697511d81dbd9f79eb0927ca","slug":"lawyers-adamant-on-protest-amethi-news-c-96-1-ame1002-157304-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विरोध प्रदर्शन पर अड़े वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विरोध प्रदर्शन पर अड़े वकील
Sun, 25 Jan 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। उपजिलाधिकारी की कार्यशैली के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा, जिससे तहसील परिसर की सभी अदालतों में पूरे दिन न्यायिक कार्य बाधित रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस प्रदर्शन के कारण एसडीएम न्यायालय में नियत 45 वाद और एसडीएम न्यायिक न्यायालय में 195 वादों की सुनवाई नहीं हो सकी।
न्यायिक कार्य बाधित होने से दूरदराज से आए वादकारी मायूस हो गए। अधिवक्ताओं का कहना है कि 30 दिसंबर से उनका विरोध-प्रदर्शन जारी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। उन्होंने एसडीएम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे न्यायिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है।
अध्यक्ष ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं होगा, जब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की अपेक्षा जताई है। प्रदर्शन में महामंत्री राजीव कुमार तिवारी, संजय शुक्ला, विकास पाल, बृजेश शुक्ल, नवनीत चौबे, पवन कुमार तिवारी, सत्यभान सिंह, राजन सिंह, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।