{"_id":"63e688f8441afea033086217","slug":"landing-work-of-40-enterprises-completed-amethi-news-c-13-1-83266-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: 40 उद्यमों को जमीन पर उतारने का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: 40 उद्यमों को जमीन पर उतारने का काम पूरा
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। उद्यम जल्द स्थापित हो सके इसके लिए उद्यमियों को 40 एनओसी दिलाई जा चुकी है। पांच उद्यमियों की बैंक गारंटी अवमुक्त हो चुकी है। बिजली उपकेंद्र के लिए जमीन का आवंटन हो चुका है। यह जानकारी डीएम राकेश कुमार मिश्र ने शुक्रवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय निवेश कुंभ में दी।
डीएम ने बताया कि इससे कम लागत में निवेशकों को उद्यम स्थापित करने में सहूलियत मिलेगी। उद्योगों में लगने वाले कच्चे माल को कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के माध्यम से जिले में उगाने के लिए जिले प्रगतिशील किसानों व निवेशकों की संयुक्त बैठक आयोजित करने की रणनीति तैयार की गई है।
कार्यक्रम काे संबोधित करते हुए कहा कि जिले में निवेश करने वाले उद्यमियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। कहा कि जिले की पहचान वैश्विक स्तर पर है। इसी का नतीजा है कि जिले में 177 उद्यमियों ने 8001 करोड़ रुपये का एमओयू हस्ताक्षर कर सकारात्मक संदेश दिया है। इससे प्रदेश के विकास में जिले की भूमिका अहम होगी। कानून व्यवस्था व व्यापारियों की सुरक्षा का माहौल तैयार किया गया है। निवेश कुंभ का शुभारंभ एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिपं अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, डीएम राकेश कुमार मिश्र व सीडीओ सान्या छाबड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदपुर के छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि अधिकतर निवेशकों ने जिले में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उद्यम लगाने का एमओयू हस्ताक्षर किया है इससे रोजगार सृजन होगा। इसका सीधा फायदा किसानों को होगा। निवेशकों का उद्यम जल्द स्थापित हो सके इसके लिए एक-एक निवेशकों से संपर्क किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आवंटन, बिजली व्यवस्था, सड़क, संबंधित विभागों से एनओसी, लाइसेंस, ऋण आदि की कार्यवाही पूरी कराने के लिए अफसरों को निर्देश दिया गया है। सभी अफसर टीम भावना के साथ निवेशकों के उद्यम को धरातल पर उतारने के लिए मिशन मोड पर कार्य कर रहे हैं।
सीडीओ सान्या छाबड़ा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों से परिवहन व्यवस्था का सीधा लाभ निवेशकों को मिलेगा। उत्पादों का आयात व निर्यात करने में आसानी होगी। निवेश कुुंभ कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता, एसपी डॉ. इलामारन जी., सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर, डीडीओ तेजभान सिंह, डीपीआरओ श्रीकांत यादव, बीएसए संगीता सिंह, अजय सिंह व डॉ. रमेश सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान निवेशकों व विद्यार्थियों को पीएम व सीएम के अलावा मुकेश अंबानी समेत छह बड़े उद्योगपतियों के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
सरकार की बेहतर नीतियों से बढ़ा व्यापार
उद्यमी राजेश अग्रहरि ने बताया कि प्रदेश सरकार की बेहतर औद्योगिक नीतियों से व्यापार में बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने बताया कि 100 करोड़ रुपये का निवेश कर मसाला उद्योग को विस्तार दिया जा रहा है। यह काम छह माह में पूरा होगा, इससे 500 लोगों को रोजगार मिलेगा।
2023 के अंत तक शुरू करेंगे उद्यम
एथनॉल के क्षेत्र में 120 करोड़ रुपये का एमओयू हस्ताक्षर करने वाले उद्यमी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उनका प्लान जिले के टिकरी गांव में उद्यम स्थापित करने का है। जमीन की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। 2023 के अंत तक फैक्टरी धरातल पर उतर जाएगी।
लगातार संपर्क में हैं अफसर
निवेशक शुभम शुक्ला ने औद्योगिक क्षेत्र टिकरिया में 10 करोड़ रुपये से पशु आहार की इंडस्ट्री लगाने का प्रस्ताव दिया है। जमीन आवंटन को लेकर यूपीसीडा व अन्य विभागों के अफसर लगातार संपर्क में हैं। अप्रैल 2024 तक उद्यम स्थापित कर संचालित करने की योजना है।