{"_id":"6ae4ecb4448db4526c03375e","slug":"land-marked-for-bus-stop-now-awaiting-service-amethi-news-c-96-1-ame1002-179353-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बस स्टॉप के लिए जमीन चिह्नित, फिर सेवा का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बस स्टॉप के लिए जमीन चिह्नित, फिर सेवा का इंतजार
Sat, 31 Oct 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल के धनेशा राजपूत में बस स्टॉप के लिए चिह्नित भूमि। संवाद
बाजारशुकुल। जिले के गठन के 16 वर्ष बाद भी क्षेत्र के लोगों को रोडवेज बस सेवा का लाभ नहीं मिल सका है। धनेशा राजपूत में बस स्टॉप के लिए भूमि चिह्नित होने और जनता बस सेवा शुरू करने की घोषणा के बावजूद नियमित बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इससे लोगों को जिला मुख्यालय और दूसरे शहरों तक आने-जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
करीब एक वर्ष पहले धनेशा राजपूत में बस स्टॉप निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की गई थी। इससे क्षेत्रवासियों को परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी। बाद में जनता बस सेवा शुरू करने की घोषणा भी हुई, मगर अब तक संचालन शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में यात्रियों को आवागमन के लिए निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
ग्रामीण देवीदयाल शर्मा ने बताया कि अमेठी जिला बने कई वर्ष बीत चुके हैं, फिर भी क्षेत्र में रोडवेज बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ। राम कुमार भारती ने बताया कि निजी वाहनों से सफर करने पर मनमाना किराया देना पड़ता है। इससे आम यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है। अयोध्या और बाराबंकी जिलों की सीमा से सटे बाजारशुकुल क्षेत्र में रोडवेज सेवा का अभाव लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अंकित सिंह ने बताया कि कस्बों को जिला मुख्यालय से जोड़ने की योजना तैयार की गई है। डिपो को मिनी बस मिलने की संभावना है। बस उपलब्ध होते ही संचालन शुरू कराया जाएगा। बस स्टॉप निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।