{"_id":"696695ba500ea8febf0a5ec8","slug":"lalganj-azhara-made-it-to-the-quarter-finals-amethi-news-c-96-1-ame1022-156498-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लालगंज अझारा ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लालगंज अझारा ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
Wed, 14 Jan 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर। पूरे भुलई का पुरवा बाग में आयोजित जय मां कालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 (केपीएल-2) के तीसरे दिन मंगलवार को चार मैच खेले गए। लालगंज अझारा की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
पहला मैच उपाध्यापुर और धरौली के बीच खेला गया। टॉस जीतकर उपाध्यापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन का लक्ष्य दिया। धरौली की टीम 30 रन ही बना सकी। दूसरा मैच रत्नेश इलेवन और सद्दाम इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रत्नेश इलेवन की टीम ने आठ ओवरों में 75 रन बनाए। सद्दाम इलेवन की टीम ने 76 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। तीसरा मैच लालगंज अझारा और शंकरपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर लालगंज अझारा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 110 रन बनाए। शंकरपुर की टीम 50 रन ही बना सकी।
चौथा मैच लालगंज अझारा और संग्रामपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर संग्रामपुर की टीम ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। लालगंज अझारा की टीम ने आठ ओवरों में 95 रन बनाए। संग्रामपुर की टीम 50 रन ही बना सकी। इस मौके पर आयोजक रितेश सिंह, अंबेश शुक्ला, अभय सिंह, निशांत सिंह, सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे।