{"_id":"6ae0f6af5521fc94cc0a01e9","slug":"lakshmana-fell-unconscious-the-moment-he-was-struck-by-the-powerful-arrow-amethi-news-c-96-1-ame1015-179100-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शक्तिबाण लगते ही मूर्छित हुए लक्ष्मण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शक्तिबाण लगते ही मूर्छित हुए लक्ष्मण
Wed, 28 Oct 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
सेमरौता के दशहरा मेले मे रामलीला का मंचन करते कलाका। स्रोत- आयोजक
राजाफत्तेपुर। सेमरौता कस्बे का ऐतिहासिक दशहरा मेला मंगलवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। मेला मैदान में स्थानीय युवकों ने रामलीला का मंचन किया। भगवान राम और रावण के बीच युद्ध का दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। श्रीराम के बाण लगते ही रावण धराशायी हो गया। इसके साथ ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
रामलीला में पंचवटी प्रसंग, सीता हरण, जटायु युद्ध, मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध और हनुमान के संजीवनी बूटी लाने का मंचन किया गया। शक्तिबाण लगते ही लक्ष्मण के मूर्छित होने और भगवान राम के विलाप का दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। रावण का वध होते ही लोगों ने जयकारे लगाकर खुशी जताई। राम की भूमिका अमन मिश्रा, लक्ष्मण की अभय मिश्रा, अंगद की जानकी बाजपेयी, विभीषण की चंदन, जामवंत की राघवेंद्र, सीता की शिवम दीक्षित, मेघनाद की राहुल गुप्ता, कुंभकरण की राजन पाल और हनुमान की भूमिका लोले बाजपेयी ने निभाई।
56 साल बाद नए कलाकार ने निभाया रावण का किरदार
सेमरौता निवासी आशू तिवारी ने पहली बार रावण की भूमिका निभाई। इससे पहले शिव शंकर लगातार 56 वर्षों तक यह किरदार निभाते रहे। अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने इस बार भूमिका निभाने में असमर्थता जताई। इसके बाद मेला कमेटी ने आशू तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी। मेला प्रबंधक मनीष बाजपेयी ने सभी ग्रामीण कलाकारों को पुरस्कार और मिठाई देकर सम्मानित किया। इस मौके पर देवी शरण बाजपेयी, देशराज, बालकृष्ण त्रिपाठी, सुशील पांडेय, रामजी बाजपेयी, सौरभ अवस्थी, श्रीकांत पांडेय, राम कुबेर, रामू मिश्रा और कृष्ण कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।