फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   laborer was killed by hitting him with brick in Amethi police are investigating

Amethi News: ईंट से कूचकर मजदूर की हत्या, काम पर जाने को निकला था... रास्ते में वारदात को दिया गया अंजाम

Sun, 14 Dec 2025 11:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Dec 2025 11:04 AM IST
सार

अमेठी में ईंट से कूचकर मजदूर की हत्या कर दी गई। वह काम पर जाने को निकला था। रास्ते में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
laborer was killed by hitting him with brick in Amethi police are investigating
मजदूर की हत्या, पुलिस कर रही जांच। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अमेठी में ईंट से कूचकर मजदूर की हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह वह साइकिल से काम पर जान के लिए निकला था। रास्ते में वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद से लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।     

विज्ञापन


घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हारीमऊ गांव के पास बन रहे अंत्येष्टिस्थल के पास की है। यहां रविवार की सुबह गूगेंमऊ गांव निवासी मनोज सिंह उर्फ मुख्खन (40) की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वह अंत्येष्टिस्थल निर्माण कार्य में मेट के रूप में काम कर रहा था। सुबह साइकिल से कार्यस्थल जा रहा था। रास्ते में हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सड़क किनारे उसका शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंझले भाई अजीत सिंह ने बताया कि मनोज मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अकेले रहकर काम कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने किसी से विवाद की जानकारी होने से इन्कार किया है। बताया कि मनोज की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व बाजार शुक्ल क्षेत्र में हुई थी। कुछ समय बाद आपसी मतभेद के चलते वह अलग रहने लगा। उसकी कोई संतान नहीं थी। घटना की जानकारी मिलने पर मां सूर्य कुमारी, बड़े भाई विजय सिंह समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार में शोक की लहर है।


थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि भाई अजीत की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed