फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Laboratory will be built along with library in GGIC

Amethi News: जीजीआईसी में पुस्तकालय संग बनेगी प्रयोगशाला

Fri, 06 Oct 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 06 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Laboratory will be built along with library in GGIC
अमेठी। गौरीगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सूरत जल्द बदली हुई नजर आएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इसके लिए 3.02 करोड़ के प्रोजेक्ट से पुस्तकालय के साथ प्रयोगशाला व खेल मैदान का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज की सुविधाएं बढ़ाने में जुटा है। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रस्तावित कार्यों को सूचीबद्ध कर स्थानीय दर पर अनुमानित आगणन तैयार किया गया है। जिला स्तरीय कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रस्तावित कार्यों पर खर्च होने वाले अनुमानित राशि का प्रारूप लोक निर्माण विभाग से तैयार कराया है। इसके करीब तीन करोड़ दो रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन


इन कार्यों का भेजा प्रस्ताव
जीजीआईही गौरीगंज में प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जीव विज्ञान प्रयोगशाला, खेल मैदान, पुस्तकालय, मल्टी परपज हॉल, प्रसाधन भवन, शिक्षक कक्ष के टाइलीकरण के साथ आधुनिक व हाईटेक समेत अन्य सुविधाओं से लैस करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव को मंजूरी जल्द
प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत राशि का प्रावधान होने से शासन में मंजूरी मिलने व धनावंटन होने की उम्मीद है। जिला स्तरीय कमेटी से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद शासन को भेजा गया है। शासन से धनराशि जारी होने के बाद कार्य की गुणवत्ता कायम रखते हुए डीएम की ओर से नामित तीन सदस्यीय टास्क फोर्स समिति की निगरानी में समय से कार्य पूरा कराया जाएगा।
रीता सिंह-डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed