फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kutcha house collapses; belongings buried under the debris.

Amethi News: कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबा सामान

Tue, 29 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 29 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kutcha house collapses; belongings buried under the debris.
अमेठी के सोइया रामगढ़ गांव में गिरी मकान की दीवार। स्रोत: ग्रामीण
अमेठी। लगातार हुई बारिश के बीच सोइया रामगढ़ गांव में सोमवार को किसान का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। इससे उसमें रखा गेहूं, चावल, दाल समेत अन्य सामान मलबे में दब गया। हादसे के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
विज्ञापन


गांव निवासी किसान कलावती पत्नी राम किशोर का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। घर में रखा अनाज और अन्य जरूरी सामान मलबे में दब गया। अचानक घर गिरने से परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पीड़िता कलावती ने बताया कि बारिश होने से कच्चा मकान अचानक गिर गया। घर में रखा गेहूं, चावल, दाल और अन्य घरेलू सामान मलबे में दब गया।
विज्ञापन


अब परिवार के पास रहने के लिए सुरक्षित स्थान भी नहीं है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर आर्थिक सहायता दिलाने और रहने की व्यवस्था कराने की मांग की है। एसडीएम पंकज मिश्र ने बताया कि जल्द ही मौके पर लेखपाल को भेजकर मकान गिरने से हुए नुकसान का निरीक्षण कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed