{"_id":"69ff8c76be2a2db02300e873","slug":"kshatriya-samaj-organized-shaurya-yatra-amethi-news-c-96-1-ame1012-165337-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: क्षत्रिय समाज ने निकाली शौर्य यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: क्षत्रिय समाज ने निकाली शौर्य यात्रा
Sun, 10 May 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 10 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
अमेठी कस्बे में महाराणा प्रताप की जयंती पर निकली रैली में शामिल लोग। स्रोत: स्थानीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। महाराणा प्रताप की जयंती पर शनिवार को अमेठी कस्बे में शौर्य यात्रा निकाली गई। क्षत्रिय समाज के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और सर्वसमाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
शौर्य यात्रा देवीपाटन मंदिर से शुरू हुई। डीजे और जयघोषों के बीच यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल लोग जय श्रीराम और महाराणा प्रताप अमर रहे के नारे लगा रहे थे। हाथों में भगवा ध्वज और महाराणा प्रताप के चित्र लिए युवाओं में उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भगवा ध्वज और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं और बच्चों ने भी यात्रा में भागीदारी की। लोगों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी, अनुज सिंह, राजेश सिंह, राजू सिंह, सिंकू सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा गौरीगंज में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।