{"_id":"6a70eb654eb6f0082c073280","slug":"komal-and-vipin-won-the-race-amethi-news-c-96-1-ame1002-172492-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दौड़ में कोमल व विपिन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दौड़ में कोमल व विपिन ने मारी बाजी
Tue, 04 Aug 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
राजकीय हाईस्ककूल सिंहपुर में दौड़ लगाती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल सिंहपुर में सोमवार को आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
दौड़ प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कोमल ने प्रथम, शिवांशी ने द्वितीय और अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में विपिन पहले, सौरभ दूसरे और संस्कार तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में स्नेहा ने पहला, अंशिका ने दूसरा और लक्ष्मी ने तीसरा स्थान हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता में शालिनी की टीम विजेता बनी।
प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। नियमित खेल गतिविधियों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और निर्णय लेने की योग्यता विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं और प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में सहयोग किया।