{"_id":"665f7586a2f1cf66f303b249","slug":"kl-sharma-said-this-victory-belongs-to-the-entire-amethi-family-amethi-news-c-96-1-brp1002-119921-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: केएल शर्मा बोले, यह जीत संपूर्ण अमेठी परिवार की है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: केएल शर्मा बोले, यह जीत संपूर्ण अमेठी परिवार की है
Wed, 05 Jun 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी स्मृति जूबिन इरानी को चुनाव में करारी शिकस्त देने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए।
कहा कि मैं अमेठी की सम्मानित जनता जनार्दन और कांग्रेस का ऋणी हूं। कहा कि अमेठी का 18वीं लोकसभा चुनाव 2024 मजबूत और सशक्त लोकतांत्रिक देश का सबसे बड़ा उदाहरण है। राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात अमेठी और अमेठी की प्यारी जनता का राजनैतिक मेलजोल बड़ा ही अद्भुत, अनुकरणीय और हमेशा शिखर पर रहा है। यह जीत किशोरी लाल शर्मा की नहीं, बल्कि यह जीत संपूर्ण अमेठी परिवार की है।
कहा कि आप सब के प्रति समर्पण, त्याग, प्यार, स्नेह और सम्मान के साथ जनहित कार्यों में सतत प्रयत्नशील रहूंगा। कांग्रेस नेता ने जय हिंद,जय कांग्रेस, जय अमेठी कहकर अपनी बात खत्म की। इस मौके पर उनके साथ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।