फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kitchen garden will be ready in 300 council schools

Amethi News: 300 परिषदीय स्कूलों में तैयार होगा किचन गार्डेन

Thu, 17 Aug 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 17 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kitchen garden will be ready in 300 council schools
अमेठी। जिले के 300 परिषदीय स्कूलों के परिसर में खाली भूमि पर किचन गार्डेन तैयार किया जाएगा। स्कूलों के खाते में पांच हजार रुपये अंतरित करते हुए गार्डेन स्थापना व रख-रखाव पर खर्च किया जाएगा। क्यारी बनाकर हरी सब्जियां, फल व फूल उगाने के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा। एमडीएम में तैयार होने वाले भोजन में इसी किचन गार्डेन से ताजी व पोषक युक्त सब्जी बनाई जाएगी। जिससे बच्चों का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।स्कूल भवनों की मरम्मत कराने के बाद शासन ने मध्यान्ह भोजन योजना के तहत स्कूल में खाली पड़ी भूमि पर किचन गार्डेन तैयार किया जाएगा। इसके लिए 300 प्राथमिक स्कूलों को चिह्नित किया गया है। खाते में भेजी गई पांच हजार की धनराशि से स्कूल परिसर में खाली पड़ी भूमि पर किचन गार्डेन तैयार करते हुए स्थापना व रख-रखाव पर खर्च करना होगा।
विज्ञापन


इस तरह होगा किचन गार्डेन
विद्यार्थियों में क्यारी बनाकर हरी सब्जियां फल व फूल बोने/ उगाने के प्रति उत्साह बढ़ेगा तो एमडीएम योजना में तैयार होने वाले भोजन में ताजी व पोषक युक्त सब्जी बनने से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किचन गार्डेन तैयार होने से बच्चों को मौसमी सब्जियों की उपयोगिता व उसमें पाए जाने वाले पोषण तत्वों की जानकारी भी होगी। जानकारी होने के बाद बच्चे घर में भी क्यारी के माध्यम से हरी सब्जियां, फल व फूल का उत्पादन कर सकेंगे।
विज्ञापन


किचेन गार्डेन में होंगे यह कार्य
जिला समन्वयक एमडीएम अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किचेन गार्डेन तैयार करने व सुरक्षित रखने के लिए पौधे गमले में लगाने के साथ खाली पड़ी भूमि पर क्यारी बनाकर लगाए जाएंगे। मां समूह के साथ बच्चों को सुपुर्द करते हुए उनकी देख-रेख की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जायद सीजन में भिंडी, पालक, लोबिया, लौकी, करेला, खीरा, कददू, तरबूज, खरबूजा, बैंगन, चुकंदर, शलजम, गाजर व मूली तो खरीफ सीजन में चौलाई, भिंडी, बैगन, करेला, लोबिया, तुरई, कददू, लौकी, प्याज व सेम की खेती की जाएगी। इसी तरह रबी सीजन में टमाटर, मटर, मिर्च, फूलगोबी, पत्तागोभी, पालक, सरसो, मेथी, सोया, धनियां, शिमला मिर्च, बैंगन, प्याज, लहसुन, गाजर व मूली का उत्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर की बाउंड्रीवॉल व गेट बनेगा
किचन गार्डेन में पौधों की सुरक्षा के लिए विद्यालय परिसर की बाउंड्रीवॉल व गेट का निर्माण कायाकल्प से किया गया है। इसकी नियमित निगरानी नोडल अफसरों से कराई जाएगी। स्कूल में हरी पोषक युक्त सब्जियां का उत्पादन करने के साथ ही परिसर को फूलों के उत्पादन से आकर्षित करने का निर्देश दिया गया है।

संजय कुमार तिवारी-बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed