{"_id":"6780221b043d8b2740085bb0","slug":"kiran-and-vivek-top-in-100-meter-race-amethi-news-c-96-1-ame1002-132863-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 100 मीटर दौड़ में किरन और विवेक अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 100 मीटर दौड़ में किरन और विवेक अव्वल
Fri, 10 Jan 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़ ब्लॉक के रामगंज कौहार स्थित मॉडल खेल मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में गोला फेंकता प्
शाहगढ़ (अमेठी)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को रामगंज कौहार स्थित खेल मैदान में विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, वाॅलीबाॅल, फुटबॉल, कुश्ती, भारोत्तोलन, जूडो और बैडमिंटन के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
बालिका वर्ग की 100 मीटर सब जूनियर दौड़ में किरन प्रथम, अंजली द्वितीय, खुशबू तृतीय तथा बालक वर्ग में विवेक प्रथम, अमित द्वितीय, अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग 100 मीटर जूनियर स्तर की दौड़ में राम निर्मल प्रथम, अमित द्वितीय, विकास तृतीय व सीनियर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में आशीष यादव प्रथम, आशीष शर्मा द्वितीय, पवन मिश्रा तृतीय स्थान रहे।
बालिका वर्ग में किरन यादव, आंशिक सिंह व खुशबू और बालक वर्ग जूनियर स्तरीय 400 मीटर दौड़ में नितेश चौहान, साहिल और मनीष कुमार क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान रहे। बालक वर्ग जूनियर स्तर की 1500 मीटर दौड़ में विपिन कुमार, विक्रम व प्रियांशु क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान के विजेता रहे। सब जूनियर बालक वर्ग वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में बहोरखा टीम विजेता, पिछौरा की टीम उपविजेता, जूनियर स्तरीय बालक वर्ग वॉलीबॉल में करैया टीम विजेता व उपविजेता बहोरखा टीम रही।
विज्ञापन
बालक वर्ग सब जूनियर कबड्डी में पूरब गांव और बालिका वर्ग कमला नगर की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग डिस्कस थ्रो में किरन प्रथम, खुशबू द्वितीय, शालिनी तृतीय, गोला फेंक सीनियर वर्ग में सुनील कुमार प्रथम, अजय कुमार द्वितीय, बालक वर्ग में अनुराग प्रथम, राज निर्मल द्वितीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख सदाशिव यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में युवा कल्याण अधिकारी रागिनी पांडेय, रज्जन सिंह भदौरिया प्रधान प्रतिनिधि, आरडी यादव, अनिरुद्ध पांडेय, मनोज कश्यप, जगदीप यादव, एसपी सिंह, चंद्रपाल यादव आदि मौजूद रहे।