{"_id":"5e46dee08ebc3ee5f523f912","slug":"khajuri-railway-station-amethi-news-lko5085517196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाओं से लैस हो रहा ताला खजुरी रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधाओं से लैस हो रहा ताला खजुरी रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
अमेठी : ताला खजुरी रेलवे स्टेशन का मुख्य भवन।
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर स्थित बदहाल ताला खजुरी रेलवे स्टेशन की सूरत जल्दी ही बदली नजर आएगी। रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। विभाग की ओर से स्टेशन का विस्तार करते हुए चार लाइनें, दोनों प्लेटफार्मों का विस्तार एवं उच्चीकरण, प्लेटफार्मों पर फुट एवं रैंप ओवर ब्रिज का निर्माण, यात्री सेड, पानी पीने के लिए टोटियां लगाने का कार्य होगा। स्वीकृत कई बिंदुओं पर कार्य तेजी से चल रहा है।
लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर कई दशक पूर्व बना ताला खजुरी रेलवे स्टेशन अब तकी मूलभूत सुविधाओं से वंचित था। यहां प्लेटफार्म ग्राउंड लेबल पर बना था, बैठने तथा पीने के पानी आदि सुविधाएं नहीं थीं। रेल विभाग की ओर से स्टेशन परिसर को लकदक करने की कवायद तेजी से शुरू कर दी गई है। रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का कार्य शुरू भी हो गया है।
विभाग की ओर से रेलवे स्टेशन का विस्तार कर चार लाइनें बनाई जा रही हैं। प्लेटफार्म नंबर एक और दो को करीब सात सौ मीटर लंबा और ऊंचा बनाया जा रहा है। इसके साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर आने जाने के लिए फुट और रैंप ओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है। दोनों प्लेटफार्मों पर यात्रियों के बैठने के लिए यात्री शेड, सीट, पीने के पानी के लिए टोटियां, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूरा किए जाने को लेकर कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
अमेठी और गौरीगंज रेल मार्ग के बीच स्थित ताला खजुरी रेलवे स्टेशन पर सिर्फ पैसेंजर ट्रेनें ही रुकती हैं। स्थानीय लोगों ने अमेठी और गौरीगंज के बीच स्थित इस स्टेशन अन्य ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की है। इनसेट
अधिवक्ता अरविंद शुक्ल ने कहा कि पहले स्टेशन पर कोई सुविधा नहीं थी। जिससे यात्रियों को परेशानी होती थी। सुविधाएं बढने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
व्यवसायी अरुण कुमार शुक्ल ने कहा कि रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण तथा बेहतर सुविधाएं मिलने से अब यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। रेलवे स्टेशन के समीप लोगों को व्यवसाय का अवसर मिलेगा।
बुजुर्ग राजनाथ मिश्र ने कहा कि पहले रेलवे स्टेशन पर कोई व्यवस्था नहीं होने से वहां ट्रेन पकड़ने और चढ़ने में डर सा महसूूस होता था। लेकिन बड़े स्टेशनों जैसी सहूलियत मिलने के बाद सुविधा मिलेगी।
ताला निवासी अजय कुमार अग्रहरि ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर बढ़िया प्लेटफार्म, यात्री शेड, पीने के पानी की व्यवस्था, फुट व रैंप ओवर ब्रिज आदि की सुविधा मिलने से यात्री बिना परेशानी ट्रेन पकड़ सकेंगे।
स्टेशन मास्टर संजय कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर स्टेशन को लकदक किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।